पाकुड। जिला अंतर्गत विभिन्न नीलाम पदाधिकारी के न्यायालय में लंबित नीलाम पत्र वाद में अधियाचित राशि में वसूली लक्ष्य के अनुरूप कम होने से दायर नीलाम पत्र वादों मे देनदारों एवं अधियाची विभाग (सभी संबंधित बैंक/विभाग) के साथ आपसी समझौता के आधार पर राशि जमा करने हेतु जिला स्तर पर दिनांक- 21 मार्च पूर्वाहन-10 बजे से अपराह्न- 02 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित रविन्द्र भवन, पाकुड़ में मेगा शिविर का आयोजन की तिथि निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने पाकुड़ जिला के सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को अपने-अपने न्यायालय में लंबित नीलाम पत्र वादों में कम-से-कम 25 बडे़ बकायेदारों को नोटिस निर्गत करते हुए मेगा शिविर की निर्धारित तिथि में राशि जमा कराने का निर्देश दिया है। सभी संबंधित बैंक के शाखा प्रंबधक एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला-पाकुड़ को निदेश दिया गया कि मेगा शिविर की तिथि को नीलाम पत्र वाद से संबंधित पंजी- एवं अन्य दस्तावेज तथा राशि प्राप्ति संबंधी रसीद के साथ उपस्थित रहेगें।