जिला की मिड डे मील वर्कर्स 28 अप्रैल को हड़ताल करेंगी,  स्कूलों में खाना नहीं बनाएंगी : लच्छी राम शर्मा 

4
हरियाणा/(वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख):। जिला की मिड डे मील वर्कर्स 28 अप्रैल को हड़ताल करेंगी।  स्कूलों में खाना नहीं बनाएंगी।
    उक्त बात मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू)की जिला प्रधान संगीता जिला सचिव नसीमा  सीटू जिला सचिव लच्छी राम शर्मा ने कही। उन्होंने कहा की कि मिड डे मील वर्कर्स के परिवार भूखे मरने के कगार पर हैं। 13 अप्रैल को हरियाणा सरकार व विभाग को नोटिस दिया था। 18 अप्रैल को भी राज्य भर में प्रदर्शन की कार्यवाहियां की गई थी। 20 अप्रैल को यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री कंवर पाल सिंह से भी मिला था। उन्होंने कहा था की जल्द ही मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन उनके आश्वाशन देने के बावजूद आज 6 महीने का मानदेय अभी तक भी जारी नहीं हुआ है। मिड डे मील कुक के सब्र का बांध टूट रहा है। इसलिए कल 28 अप्रैल को जिला की सभी मिड डे मील वर्कर्स स्कूल में खाना नहीं बनाएंगी। जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगी।
सीटू जिला सचिव लच्छी राम शर्मा ने कहा कि स्कूलों को मर्ज करने व बंद करने की सरकार की नीति गलत है।  इसके चलते मिड डे मील वर्कर्स की छ्टनी की जा रही है।  सरकार द्वारा लागू की जा रही नई शिक्षा नीति किसी के भी हित में नहीं है। हमें 12 की बजाय 10 महीने मानदेय मिलता है। यह हमारे साथ भेदभाव है। वेतन 12 महीने मिले, न्यूनतम वेतन मिले, रिटायरमेंट की उम्र 65 साल हो, यह सब मसले हैं जिन्हे लेकर कल जिला भर की मिड डे मील वर्कर्स जिला मुख्यालय पर ______ पहुंचेंगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ms3d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *