केन्द्रीय टीम ने लिया मिजिल्स- रूबेला टीकाकरण अभियान की तैयारियों का जायजा

2
1

जामा I  जामा प्रखंंड क्षेत्र में आगामी 12 अप्रैल से प्रारम्भ होने वाली मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की तैयारियों का आज रविवार को केंद्रीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा में  जायजा लिया। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत 9 महीना से 15 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। जिसकी शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों,निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मदरसों को चिन्हित किया गया है। जिसकी तैयारियां चल रही है। यू एस एम्बेसी नई दिल्ली के डॉ सुकुमार तनवर एवं डॉ सुभेन्दु कर ने बिश्व स्वास्थ संगठन के डॉ ध्रुव महाजन के साथ जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  पंहुचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिधर मिश्र एवं अन्य चिकित्सकों तथा कर्मियों के साथ विचार विमर्श कर कई आवश्यक सुझाव दिए। इस मौके पर डॉ संजय महतो, बीपीएम अनुप साह,एमसीएच इंचार्ज सलोमी बास्कि,एएनएम क्रिस्टीना किस्कू,उषा रानी बास्की,सुप्रिया दत्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ms7j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *