सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई

2

काठीकुंड/  प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय में मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक को भावभीनी विदाई दी गयी. काठीकुंड बाजार निवासी शिक्षक हेमंत भगत मंगलवार को ही आदर्श मध्य विद्यालय काठीकुंड से सेवानिवृत्त हुए. सेवानिवृत्त शिक्षक वर्ष 1988 में शिक्षक पद पर योगदान और वर्ष 2019 में काठीकुंड आदर्श मध्य में योगदान करने के बाद मंगलवार को अपने सेवा से सेवानिवृत्त हुए। मौके पर प्रधानाध्यापक सह व्ययन निकासी पदाधिकारी बसंत साहा ने  सेवानिवृत्त शिक्षक को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. स्मृति चिन्ह व प्रशासित पत्र देकर सहयोगी शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित किया. मौके पर मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं ने सेवानिवृत्त शिक्षक के व्यवहार कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की. मौके पर शिक्षक प्रमोद भगत,लोइस मुर्म, मेरीनिला मरांडी,संगीता मुर्म, मनोज साह,मुकेश कुमार,समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थी.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/muda

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *