भाजपा मिशन 2024 को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने किया प्रेसवार्ता

IMG-20230118-WA0070
पाकुड़। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में राजमहल संसदीय सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के मिशन की सफलता को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे पाकुड़ पहुंचे जहां उन्होंने परिसदन में संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 375 सीट पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि राजमहल संसदीय सीट पर भाजपा 2024 के चुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी, जिसमें कार्यकर्ताओं को बहुत बड़ी भूमिका निभानी है। मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में गृह मंत्री अमित शाह पाकुड़ आएंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र भी देंगे। पत्रकारों द्वारा पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने, कई पेसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद हो जाने के पूछे गये सवाल पर मंत्री ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का निदान निकाला जायेगा। रेल राज्य मंत्री ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता देश को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संसदीय सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के अभियान में जुटे हुए हैं। देश में बांग्लादेशी घुसपैठ पर मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती इलाकों से सटे राज्य को इस पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। मंत्री ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए केंद्र ने एनआरसी लागू किया था, तो देश में हंगामा मच गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mya3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *