हाथियों के झुंड नापो में मचाया उत्पाद,कई घरों को किया छतिग्रस्त, ग्रामीण दहशत में

4

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नापोखुर्द पंचायत में गुरुवार रात को हाथियों के झुंड ने मचाया तथा कई घरों व चारदिवारी को किया ध्वस्त। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार रात को हाथियों के झुंड तलसवार जंगल से मल्डीह जंगल होते हुए नापोखुर्द पंचायत के असनाटांड आ पहुंचा। वहीं हाथी कजरू साव का चारदिवारी को तोड़कर केला को चट कर गया। असनाटांड से होते इस्को बिहडीया टोला में हाथियों के झुंड ने बाधो साव के मिट्टी का घर तथा सुरज साव का सीट का घर तोड़ा। वहीं नापो में हाथियों के उत्पात से ग्रामीण सहमे तथा डरे हुए। खास करके उन लोगों ज्यादा डरे हुए हैं जो रात के अंधेरे में महुआ चुनने के लिए जंगल जाते हैं। वही वनरक्षी भोला साहू ने कहा है कि हाथी को बेवजह न छेड़े तथा उससे दूरी बनाए और रात के अंधेरे में लोग महुआ चुनने के लिए ना जाए। अभी हाथी इसको जंगल होते हुए बलोदर जंगल जा पहुंचे है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mysg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *