संवेदक द्वारा निर्माण करवाए जा रहे पुल के कार्य पर लगी रोक

यथास्थिति बनाएं रखने का दिया निर्देश

देवघर I मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के सारठ प्रखंड अंतर्गत महेशलेटी-बरमसिया ढिबी जोर पर दोरहिया मौजा,थाना नं 232,दाग नं 26 एवं 05 पर पूल निर्माण के कार्य की शिकायत पर एसडीओ ने काम पर रोक लगाने का निर्देश देते हुए जांच की प्रक्रिया हो जाने तक यथास्थिति बनाएं रखने का निर्देश जारी किया।उन्होंने अंचलाधिकारी और सम्बंधित थाना को निर्देश जारी करते हुए उपरोक्त विवादित स्थल पर स्थलीय एवं अभिलेखीय जाँच होने तक अविलम्ब यथास्थिति बनायें रखने का आदेश दिया है।ज्ञात हो कि उक्त जमीन पर अखिल चन्द्र कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा पुल निर्माण को ले डिप बोरिंग व शेड सहित पूल निर्माण कार्य किया जा रहा है।जिसको लेकर देवघर नगर निगम क्षेत्र के बावन बीघा निवासी आवेदक अधिवक्ता रणजीत कुमार अम्बष्ठ ने जिला के उपायूक्त,ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल देवघर,अंचलाधिकारी सारठ और मधुपुर एसडीओ से शिकायत करते हुए जमीन संबंधी कागजात समर्पित किया है और काम पर रोक लगाने की मांग की थी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/n45w

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *