ओबीसी को 27% प्रतिशत आरक्षण पर पुनर्विचार के लिए माननीय राज्यपाल महोदय से अंबा ने किया अनुरोध

2

बड़कागांव I बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन  से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने राज्यपाल महोदय के समक्ष ओबीसी आरक्षण, विस्थापन, केबी महाविद्यालय में इंटर का चालू रखने समेत कई मुद्दों को रखा। विधायक अंबा प्रसाद ने महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन जी से मुलाकात के दौरान राज्य में ओबीसी समुदाय के बढ़े हुए 27% आरक्षण को लागू करने के लिए पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। उन्होंने ओबीसी समुदाय के साथ हो रहे अन्याय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लगभग 50% से अधिक आबादी होने के बावजूद भी ओबीसी समुदाय को उचित आरक्षण व हक अधिकार नहीं मिल पा रहा है। इस संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा विधेयक पारित किया गया है लेकिन लागू नहीं हो पाया है। विधायक ने माननीय राज्यपाल से ओबीसी को 27% आरक्षण को लागू करने पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/n5vs

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *