तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी कोयला लदा हाइवा को मारी जोरदार टक्कर, चालक व उपचालक की हुई मौत

IMG-20230207-WA0028
पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के वन पोखरिया के समीप कोयला लोड हाइवा के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक व खलासी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अमड़ापाड़ा स्थित कोल कंपनी से कोयला लोड कर कोयाला पथ पर पाकुड़ के लोटामारा स्थित रेलवे साईडिंग काफी तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान मंगलवार की सुबह हिरणपुर थाना क्षेत्र के वन पोखरिया के समीप पहले से सड़क पर कोयला लोड खड़ा हाइवा को पीछे से भीषण टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोर की थी कि तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा के चालक का केबिन का परखच्चा उड़ गया। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मलवे के बीच फंसे सह चालक को काफी प्रयास के बाद निकाला गया और गंभीर रूप से घायल सह चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पाकुड़ भेजा गया। रास्ते में ही सह चालक ने भी दम तोड़ दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/n5zb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *