भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्णय

7

टाटीझरिया (हजारीबाग) I  भारतीय जनता पार्टी टाटीझरिया मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एवं महामंत्री लक्ष्मण यादव के संचालन में भाजपा कार्यालय में की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष  ने जानकारी देते हुए कहा की प्रदेश एवं जिला के निर्देशानुसार 30 मई से 30 जून तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे तथा विशेष महाजनसंपर्क अभियान विधानसभा एवं लोकसभाओं में चलाया जाएगा। जिसे हम सभी कार्यकर्ताओं को भारी जनसमर्थन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाना है। मौके पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि कैलाशपति सिंह, महेश अग्रवाल, परमेश्वर प्रसाद यादव, अशोक यादव, रजनीकांत चौधरी, कृष्णा साव, अधीरचंद्र तिवारी, शैलेश सिंह, अजय सिंह, झुनझुन गुप्ता, अनिल मंडल, अर्जुन राणा, रोहित पटेल, मुरली गंझू, ज्योतिष पंडा, बंधु महतो, प्रबील प्रसाद, शंकर वर्मा, सुरेंद्र प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/n64w

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *