जामा में चेंबर ऑफ फारमर्स का गठन

2
2a

जामा I जामा प्रखंड मुख्यालय के विकास भवन में गुरुवार को चेंबर ऑफ फारमर्स के गठन के लिए एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उप परियोजना निदेशक संजय कुमार मंडल, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुशीला टुडू मुख्य रूप से उपस्थित थी। बैठक में कृषक मित्र के साथ प्रगतिशील किसान भी मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चेम्बर ऑफ फार्मर्स के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का चुनाव मत के आधार पर किया जाय। इसके पश्चात अध्यक्ष पद पर राजू दर्वे को 106 मत जबकि प्रतिद्वंदी रामजस मांझी को मात्र एक मत प्राप्त हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर दुर्योधन राय को 106 जबकि प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार मंडल को 4 मत से ही संतोष करना पड़ा। सचिव के पद पर सर्वसम्मति से सागर राय को चुना गया। मौके पर एटीएम योगेश नारायण सिंह, महेंद्र राउत, गौतम कुमार, अनिल पंजियारा, सेवाधन बास्की, हरगोविंद मांझी, विकास राउत, जगलाल, बुलेश यादव, प्रदीप कुमार दर्वे सहित अन्य कृषक मित्र और प्रगतिशील किसान मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/n8x2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *