डुमरी। विहिप के प्रखंड मंत्री अजय कुमार रजक ने झारखंड के राज्यपाल के नाम बुधवार को एसडीएम डुमरी को एक आवेदन दिया है। जिसमें लिखा है कि जमशेदपुर महानगर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीय नगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर चौक पर 8 अप्रैल को महावीरी झंडा के बाद में असामाजिक तत्वों के द्वारा प्रतिबंधित मांस के टुकड़ों को पॉलिथीन की पोटली बनाकर बांध दिया था।इस घटना के संदर्भ में हिंदू समुदाय द्वारा प्रशासन को सूचना देने पर मामला को सुलझा दिया गया।लिखा कि 9 अप्रैल को मंदिर समिति के लोग मंदिर की शुद्धिकरण कर रहे थे,इसी बीच अजमेरी खान के इफ्तार पार्टी से निकलकर जिहादी मुस्लिम असामाजिक तत्वों के द्वारा मंदिर के नजदीक हिंदू के दुकान में तोड़ फोड कर जलाया गया तथा मंदिर में उपस्थित लोगों तथा घटनास्थल पर पहुंचे प्रशासन पर जमकर पत्थरबाजी की गई।जिसमें पेट्रोल बम आदी छोड़े गये।घटना के कारण लाखों की क्षति हुई। साथ ही सामाजिक सद्भावना पर दरार पड़ी। इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं सहित हिंदू समुदाय के कई निर्दोष लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है,प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं के संबंध में बात करने हेतु जब 10 अप्रैल को जमशेदपुर के वरीय आरक्षी अधीक्षक से विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने गए तो उन्होंने मिलने गए सभी कार्यकर्ताओं को भी वही गिरफ्तार करा दिया। प्रतिनिधि मंडल के सभी कार्यकर्ता प्रांत एवं विभाग स्तर के हैं तथा सभी निर्दोष हैं,महामहिम राज्यपाल से निवेदन है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच सीबीआई से जांच कराने व निर्दोषों को न्याय दिलाने हेतु उचित आदेश निर्देश देने की कृपा करें।आवेदन में विहिप के जिलाध्यक्ष रामकशोर शरण संरक्षक प्रदीप कुमार भगत,राजेश अग्रवाल के हस्ताक्षर हैं।
विहिप नेताओं ने जमशेदपुर घटना को ले राज्यपाल को दिया आवेदन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/na5m