गायघाट कर्पूरी स्मृति भवन स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य पर प्रभात किरण ने जताया एतराज,डीएम को दिया ज्ञापन

11

मुजफ्फरपुर/ युवा जदयू नेता प्रभात किरण ने जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय में कर्पूरी स्मृति भवन में हो रहे निर्माण कार्य पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि राजद विधायक निरंजन राय के द्वारा कर्पूरी स्मृति भवन एवं स्थल हड़पने की नीयत से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने कर्पूरी भवन स्थल के चारदीवारी और प्रतिमा के सामने दुकान निर्माण के कार्य पर एतराज जताया है।उन्होंने कहा कि बिना किसी योजना या बिना किसी सरकारी राशि या अनुमति से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने इसे अवैध करार देते हुए अविलंब कार्रवाई करने की मांग ज्ञापन में की है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि गायघाट प्रखंड के कर्पूरी स्मृति भवन में राजद विधायक निरंजन राय द्वारा हड़पने के उद्देश्य से अवैध निर्माण कराया जा रहा है।उन्होंने इसपर रोक लगाने की मांग की है। उन्होनें कहा कि विधायक बीना किसी सरकारी योजना के चहारदीवारी और कर्पूरी जी की प्रतिमा के सामने दूकान का निमार्ण करा रहें है जो बिलकुल अवैध है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/napw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *