भाजपाइयों ने मनाया काला दिवस

2

जामा I जामा प्रखंड भाजपा कमेटी के मंडल महामंत्री हराधन मरीक के नेतृत्व में बुधवार को मौन धारण कर काला दिवस मनाया उसके पश्चात सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुरेश मुर्मू ने कहा कि कल भाजपा द्वारा रांची सचिवालय घेराव कार्यक्रम करने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता पर किये गए लाठीचार्ज, और आंसू गैस छोड़ने पर दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए उसी के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष निर्देशानुसार पर भाजपाई ने काला दिवस मनाया और पुतला फुंका। इस मौके पर भाजपा नेता इंद्रकांत यादव, रामयश कुमार,  शक्ति दर्वे, सिंकदर दर्वे, अशोक मंडल,गुड्डू दर्वे, गौतम रजक, नरेश मरीक, रामदास मुर्मू, राजा हेम्ब्रम, सुनील यादव, कामदेव मंडल, शंभू मिर्धा, बिहारी पुछहर, राजकिशोर महमरीक, मनोज भंडरी आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nbj1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *