चिकनिया के प्रिंस ने मैट्रिक में 93.60 प्रतिशत अंक लाया

105

जामा I जामा प्रखंड के चिकनियां गांव के सुनिल कुमार मंडल के पुत्र प्रिंस कुमार मंडल ने मैट्रिक की परीक्षा में 93.60 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता हासिल की है। प्रिंस कुमार की सफलता पर उसके दादा बालेश्वर मंडल, दादी सुशीला देवी, पिता सुनिल कुमार मंडल एवं माता संगीता देवी सहित स्वजन काफी खुश है। प्रिंस ने अपनी सफलता का श्रेय दादा दादी, माता-पिता, चाचा चाची सहित सन रेज हाई स्कूल पालाजोरी के निर्देशक ओम प्रकाश सिंह, प्राचार्य पुनम गुप्ता, शिक्षक जगरनाथ पंडित  सहित स्कूल के सभी शिक्षकों को दिया। प्रिंस ने बताया कि वह आगे चलकर कड़ी मेहनत कर यूपीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर आईपीएस बनकर  देश की सेवा करना चाहता है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nc2z

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *