जामताड़ा। 19 से 21 जनवरी तक पंजाब के भटिंडा में आयोजित 10 वीं राष्ट्रीय बालिका गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट जामताड़ा के खिलाड़ी एवं सेंट जोसेफ स्कूल श्रीरामपुर के वर्ग पाचवीं के छात्रा श्रेया श्री का अंडर 14 बालिका वर्ग में राज्य गतका टीम में झारखंड राज्य से प्रतिनिधित्व करने वाले जामताड़ा जिले से प्रथम बालिका गतका मार्शल आर्ट के राष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे। श्रेया श्री के राज्य टीम में चयन होने की खुशी में सेंट जोसेफ स्कूल परिवार ने आज स्कूल प्रांगण में स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन एवं उपप्राचार्य फादर प्रेम प्रकाश ने श्रेया श्री को पुष्पगुच्छ एवं माला से सम्मानित किया एवं श्रेया श्री के उज्जवल भविष्य की कामना किए । इस बात की जानकारी जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन के प्रेसिडेंट दीपक दुबे ने दिया । उन्होंने बताया कि गतका मार्शल आर्ट के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम बार जामताड़ा जिले से बालिका वर्ग में श्रेया श्री का चयन होना जामताड़ा के लिए गर्व का विषय है। श्रेया श्री का चयन विगत माह 12 दिसंबर 2022 को हजारीबाग के बरही में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर चयनित किया गया है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि श्रेया श्री राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जामताड़ा जिले के साथ झारखंड राज्य का नाम रोशन करेंगे।राष्ट्रीय गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शामिल होने वाली बालिका टीम के सभी खिलाड़ियों को झारखंड गतका एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संरक्षक सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह, कोडरमा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, झारखंड गतका संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार , महासचिव प्रिंस मिश्रा एवं सूरज कुमार पासवान ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nhmk