पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध समीक्षा के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिया आवश्यक निर्देश
सड़क सुरक्षा के मामले में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी किए गए सम्मानित
गोड्डा। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने मंगलवार को जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रवर, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी, पुलिस एसोसिएशन एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक एवं अपराध, विधि-व्यवस्था एवं पुलिस द्वारा किये जा रहें कार्यों के संबंध में विस्तृत परिचर्चा की गई। मौके पर एसपी ने अवैध रूप से शराब, कौरेक्स, गांजा इत्यादि मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले एवं तस्करी करने वाले के अड्डों पर छापामारी करने एवं संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी दागियों और आपराधिक छवि वाले लोगों पर कड़ी नजर रख कर सर्विलांस पोसिडेन प्रोसीडिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करें। डायन प्रथा, मानव तस्करी, बच्चा चोरी अफवाह जैसी घटनाओं के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।
एसपी श्री मीणा ने प्रत्येक सप्ताह के गुरूवार को थाना दिवस आयोजित करने, वाहन दुर्घटना, वाहन चोरी एवं अपराध को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारी को समय-समय पर स्थान बदल-बदल कर वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा थाना स्तर से जितने भी बैंक, एटीएम, ज्वैलरी शॉप्स, अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान हैं, उनकी सुरक्षा की समीक्षा करने का निर्देश दिया। पांच वर्ष से अधिक पुराने काण्डों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना के आंकड़ों को सीसीटीएनएस में ससमय प्रविष्टि कराने का निर्देश दिया। सभी थाना प्रभारी को नियमित रूप से गांव में जाकर पुलिस पब्लिक बैठक कराने एवं ग्रामीणों के साथ मित्रवत व्यवहार रखने का निर्देश दिया गया। सभी थानों को अधिकाधिक कांड के निष्पादन का लक्ष्य देते हुए लंबित वारण्ट एवं कुर्की का निष्पादन करने के लिए निर्देश दिया गया।
अवैध खनन की रोकथाम के लिए खनन विभाग, अंचल अधिकारी इत्यादि के साथ समन्वय स्थापित कर विधिसम्मत कार्रवाही करने का दिशा-निर्देश दिया गया।
श्री मीणा ने सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक को सभी अनुसंधानकर्ता के साथ निरंतर काण्डों की समीक्षा कर लंबित काण्डों का निष्पादन करने के लिए दिशा-निर्देश दिया ।
लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, पुलिस हेल्प लाइन से प्राप्त आवेदनों की जांच कर
ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। सम्पत्ति मूलक अपराधों को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
अवैध तरीके से पेट्रोल, डीजल एवं एसिड की बिक्री करने वालो के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने, महिलाओं के प्रति अपराध की सूचना अथवा थाना में आवेदन प्राप्त होते ही त्वरित रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मौके पर जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nknn