घर जलकर हुआ खाक, लाखों का नुकसान

IMG-20221209-WA0020

पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के पोखरिया गांव के हरिजन टोला में बुधवार को देर शाम रामावतार रविदास के घर में भीषण आग लगने से घर का सारा समान जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब संध्या 6 बजे रामावतार रविदास की पत्नी संध्या पूजन कर, आरती का दीया को जले छोड़, दूसरे काम में व्यस्त हो गई। आरती के दीया के नजदीक पेट्रोल से भरा बोतल रखा हुआ था, जो जलती दीया के संपर्क में आ जिससे भीषण आग लग गया। गई। ग्रामीण आग को बुझाने का काफी कोशिश किया लेकिन आग पर काबू पा न सका। उसी दौरान पर बीआर कोल कंपनी की पानी टैंकर सड़क से गुजर रही थी, जिसे रोक कर आग बुझाने की कोशिश किया गया। तत्पश्चात आग पर काबू पाया गया। इस आगलगी की घटना में रामावतार रविदास का परिवार बाल-बाल बच गई।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nl8b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *