शीतलहर के कारण विद्यालयों को सप्ताह भर बंद रखने की शिक्षक संघ ने की मांग

IMG-20230103-WA0070
जामताड़ा। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जामताड़ा, अंचल -फतेहपुर की बैठक संघ के प्रधान सचिव वरुण कुमार मंडल की अध्यक्षता में मंझलाडीह में की गई । जिसमें संघ के सभी सदस्यों द्वारा मांग की गई कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यालय अवधि में परिवर्तन एवं कक्षा एक सप्ताह तक स्थगित किया जाए ताकि बच्चे ठंड से बच सके। संघ के सदस्यों ने उपायुक्त, जामताड़ा से आग्रह किया है कि चल रहे शीतलहर से जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ रहा है ।इससे विद्यालय के बच्चे प्रभावित हो रहे हैं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विद्यालय में ठंड के कारण बच्चों की उपस्थिति नगण्य हो गई है। दिन- प्रतिदिन बढ़ रही ठंड को देखते हुए विद्यालय खुला रखना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। बैठक में संघ के अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता श्याम लाल महतो ,नाला प्रखण्ड संयोजक प्रहलाद चंद्र राउत , फतेहपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मदन मोहन मरांडी , सचिव आशीष कुमार सामन्त , बनमाली महतो , हरदेव यादव ,राजेंद्रशर्मा ,अमर मण्डल एवम शशधर मण्डल आदि कई शिक्षक थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nnrb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *