बंदोबस्ती को नहीं रोका गया तो बाध्य होकर करेंगे आंदोलन : विक्रेता संघ

रीता चौरसिया के नेतृत्व में सब्जी मंडी विक्रेता संघ ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

किया - सैरत बंदोवस्ती पर रोक लगाने की मांग

देवघर। गुरुवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में एक ओर जहां सैरातों के बंदोवस्ती का कार्यक्रम निर्धारित था। वहीं न्यू मीनाबाजार (सब्जी मंडी) विक्रेता संघ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व पार्षद सह जोनल कमेटी की चैयरमैन रीता चौरसिया के नेतृत्व नगर निगम कार्यालय पहुंच कर व्यापारियों के उपर दोहरे मापदंड अपनाने का कड़ा विरोध किया। मौके पर रीता चौरसिया के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। देवघर सब्जी मंडी विक्रेता संघ की ओर से नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि इस वर्ष की जा रही सैरात बंदोबस्ती गलत है। सब्जी मंडी में मात्र 11 चबूतरो का निर्माण कर विक्रेताओं को आवंटित किया गया है। जबकि 651 सब्जी विक्रेताओं व दुकानदार किराया देते हैं। पिछले वर्ष सब्जी मंडी की बंदोबस्ती से नगर निगम को 44.10 लाख रुपए राजस्व प्राप्त हुआ था। जबकि इस वर्ष 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि कर बंदोबस्ती करने का काम किया जा रहा है। जिसका सब्जी विक्रेता विरोध करते हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि आसपास के हाट व जिले के सब्जी हाटों की बंदोबस्ती बंद है तो देवघर में रोक क्यों नहीं है। यदि बंदोबस्ती को नहीं रोका गया तो बाध्य होकर हम सब सब्जी विक्रेता सड़क पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मौके पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया ने कहा कि देवघर नगर निगम द्वारा सब्जी विक्रेताओं के साथ अपनाए जा रहे दोहरे मापदंड व सब्जी विक्रेता संघ की मांगों का समर्थन करती है। साथ ही उनकी ओर से इस दिशा में सार्थक प्रयास कर समस्या का हल निकालने का काम किया जाएगा। न्यू मीना बाजार में सब्जी बेचने वाले गांव देहात के किसानों के अलावा शहर के सब्जी विक्रेता भी शामिल है। इससे हजारों परिवारों का भरण पोषण होता है। ऐसे में नगर निगम द्वारा दोहरा मापदंड अपनाना तर्कसंगत प्रतीत नहीं होता है। मौके पर फुटकर विक्रेता संघ के दिलीप वर्णवाल, देवघर सब्जी मंडी विक्रेता संघ के अध्यक्ष संतोष साह, उपाध्यक्ष अनिल राउत, सचिव मो महफूज, संयुक्त सचिव मो आशिक शेख, कोषाध्यक्ष कैलाश कुमार सूर्या सहित अन्य सब्जी विक्रेता उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nrou

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *