झोपड़पट्टी में आग लगने के मामले को उपायुक्त ने संज्ञान में लेते हुए दिए आवश्यक जांच का निर्देश

IMG-20230130-WA0009
देवघर।  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत क्लब ग्राउंड स्थित झोपड़पट्टी में आग लगने के मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच का निर्देश दिया गया है। साथ ही उपायुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण करते हुए प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद के साथ सभी परिजनों को कंबल का वितरण एवं रहने की व्यवस्था सेल्टर होम (रैन बसेरा) में की गई हैं। वही आपूर्ति विभाग द्वारा सभी परिवार को चावल उपलब्ध कराया गया है। साथ ही उपायुक्त के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी द्वारा नियमानुसार आवश्यक लाभ से प्रभावित परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।
ज्ञात हो कि क्लब ग्राउंड स्तिथ झोपड़पट्टी में अबतक आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अचानक आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप लेने लगी। इस अगलगी की घटना में 13 झोपड़ी जलकर नष्ट हो गए। वही दमकल कर्मियों के अथक प्रयास से आग 13 ही घरों तक सिमट कर रह गई।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nt94

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *