रीतलाल बाबू विचार मंच के बैनर तले सरिया में बैठक संपन्न 

IMG-20230104-WA0004

गिरिडीह। गिरिडीह जिला के सरिया के आशीर्वाद लॉज में जननायक रीतलाल बाबू विचार मंच की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जय प्रकाश वर्मा ने किया । वही बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जननायक रीतलाल बाबू विचार मंच के अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा मौजूद थे। बैठक की शुरुआत में लोगों ने कोडरमा लोकसभा के पूर्व सांसद जननायक रीतलाल प्रसाद वर्मा के विचार एवं उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों को लोगों से अवगत कराया । बैठक में मुख्य रूप से आगामी 1 फरवरी को गिरिडीह जिला परिषद कार्यालय के समीप जननायक रीतलाल वर्मा चौक पर आदमकद प्रतिमा लगाने हेतु विचार किया गया। जिसमें सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार एवं कोष सँग्रह को लेकर विचार व्यक्त किया । बैठक में कमेटी विस्तार किया गया सरिया प्रखंड प्रभारी के रूप में परमेश्वर मोदी एवं सह प्रभारी के रूप में पूर्व प्रमुख रामपति जी का चयन किया गया साथ ही विभिन्न पंचायतों का भी प्रभारी चयन किया गया ।मौके पर सांसद प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग रंजन कुमार पूर्व सांसद प्रतिनिधि भेखलाल मंडल, देवेंद्र वर्मा संतोष वर्मा उपेंद्र वर्मा अरुण वर्मा संजय वर्मा रामदेव वर्मा अजय वर्मा इत्यादि कई व्यक्ति उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nvs5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *