विधायक ने पथरगामा भ्रमण के दौरान योजनाओं की  लगा दी झड़ी

IMG-20230214-WA0050

पथरगामा।  झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा दिए लगभग 14 लाख के फंड से पथरगामा एनजी प्लस टू उच्च विद्यालय बालक वर्ग के 10 अतिरिक्त वर्ग कक्ष का शिलान्यास विधायक अमित मंडल के द्वारा किया गया | आगे पथरगामा बालिका उच्च विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक में हिस्सा लिया l बैठक के दौरान नाम स्मृति रूप में रहने हेतु बालिका उच्च विद्यालय का नामकरण जमीन दाता के नाम पर मो० कबूतरी बालिका उच्च विद्यालय करने पर विधायक अमित मंडल के द्वारा प्रस्ताव लाया गया | साथ ही स्कूल की चहारदीवारी एवं ऊपरी तल में घेराबंदी, मीटिंग हॉल, साइकिल स्टैंड आदि बनाने का प्रस्ताव लिया गया l प्रबंधन समिति की बैठक के बाद पथरगामा अंदर बाजार काली मंदिर पहुंचे जहां कमेटी के सदस्यों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया, कमेटी के सदस्यों ने मंदिर निर्माण हेतु सहयोग की मांग रखी जिस पर विधायक अमित मंडल ने 50 हजार राशि एवं पेवर ब्लॉक देने की बात कही l वही पथरगामा हटिया के समीप पथरगामा महागामा मुख्य सड़क के किनारे नाला निर्माण कराने का मांग करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के दिनों में अक्सर पानी जमा हो जाता है जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है विधायक अमित मंडल के द्वारा पूर्व में लगभग 300 फीट नाला निर्माण कराने के बात कही थी पर ग्रामीणों की मांग पर लगभग 200 फीट और बढ़ाया गया l विधायक अमित मंडल के साथ प्रखंड अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध साह, महामंत्री संजय झा, पथरगामा मुखिया प्रतिनिधि उज्जवल कुमार भगत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितिक राजा, राजीव कुमार भगत, गोपाल भगत, सहित कई भाजपा नेता साथ चल रहे थे l
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nx16

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *