रेक लोडिंग में रोक के बाद भुखमरी के सिकार हुए गरीब मजदूर ,सड़क पर उतरे मजदूर 

सीटीओ के अभाव में बंद हुआ लोडिंग साइडिंग,पिस रहे है मजदूर

बरहरवा। साहेबगंज जिले के बरहरवा मे बुधवार को उच्चस्तरीय जाँच टीम के निर्देश  द्वारा साहेबगज उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले में रेक लोडिंग साइडिंग में पत्थर लोडिंग पर सी.टी.ओ के अभाव के मद्देनजर रोक लागाने के निर्देश दिए है।जिसके बाद जिले में  गरीब व मजदूर वर्ग के ऊपर पहाड़ सा टूट पड़ा है जिससे परेशान सैकड़ो मजदूरों द्वारा जो कि रेलवे रैक मे हेड लोडिंग मजदूर जो पत्थर लोडिंग का काम करते है ,उन मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर सडक पर उतर आपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया,इस दौरान उन्होंने कहा की विगत कुछ दिनों से रेलवे रैक लोडिंग का काम किसी कारण बस केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार  के अधिकारियों द्वारा  बंद करा दिया गया है ,रेलवे रैक लोडिंग का कार्य बंद हो जाने के कारण साहेबगंज जिले के हजारों मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए, रोजगार कि बात करें तो पुरे साहेबगंज जिले मे ना कोई कल कारखाना है और ना ही कोई रोजगार का साधन है   एक मात्र  पत्थर उधोग ही है जो की यंहा के गरीब मजदूर वर्ग के लोग इस पत्थर उधोग मे मजदूरी कर अपने परिवार के साथ जिवन यापन करते है मजदूरों के  परिवार की  बात करें तो लगभग एक परिवार मे चार से पांच लोग है अब इससे अनुमान लगा सकते है रेलवे रैक लोडिंग का कार्य बंद होने से  जिले के  कितने गरीब मजदूर वर्ग के  परिवार  भूखमरी के शिकार होगें  
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nzo3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *