चकाई I चकाई प्रखंड अंतर्गत चंद्रमंडीह शैक्षिक अंचल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशोदह में अज्ञात चोरों ने जेट पंप सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशोदह के प्रभारी प्रधानाध्यापक नोबेल हेंब्रम ने बताया कि अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय स्थित स्टोर रूम का ताला तोड़कर जेट पंप गैस चूल्हा खाना बनाने वाला बड़ा टोकन गमला बाल्टी जग झंझरा सहित अन्य सामान की चोरी कर ली वही इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा चंद्रमंडीह थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है वही आवेदन के आलोक में चन्द्रमंडीह पुलिस विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की