काठीकुंड(दुमका)/ काठीकुंड थाना क्षेत्र के केंदपहाड़ी गांव में बीती रात 52 वर्षीय अधेड़ मुन्ना देहरी की अज्ञात अपराधी द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना मिलने पर काठीकुंड पुलिस द्वारा गांव पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया. जानकारी के अनुसार मुन्ना देहरी रविवार रात अपने घर पर सो रहा था,उसी वक्त 11 से 12 बजे के बीच अज्ञात अपराधी द्वारा धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी. मृतक के परीजनों द्वारा किसी से आपसी मनमुटाव व रंजिश से इंकार किया गया है. मामले को लेकर काठीकुंड थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया हैं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. बताया कि मृतक के दामाद बड़ा टेरा देहरी द्वारा अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज करायी गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है.