जेबीआर शिवा इंफ्रास्ट्रक्चर ने 36 टीवी मरीज को छ: महीना के लिए गोद लिया

IMG-20230113-WA0041
पाकुड़। पाकुड़िया के गोलपुर स्थित जेबीआर शिवा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लांट में कार्यक्रम आयोजित कर गुरुवार को फुलझिंझरी, पलियादहा, गोलपुर, खाक्सा, कालीडी सहित अन्य गांव के कुल 36 टीवी मरीज को छ महीना के लिए जिम्मा लिया। जानकारी के अनुसार प्लांट के जीएम समेत विभिन्न पदों पर कार्यरत स्टाफ के द्वारा कुल 20 टीवी मरीज का जिम्मा लिया वही निम्न वर्ग में कार्यरत विभिन्न स्टाफ 16 टीवी मरीज का जिम्मा लिया। विदित हो कि इस अभियान में टीवी मरीजों के लिए 6 माह के लिए फल सहित अन्य सामग्री प्रति माह दी जाती है मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार, डॉ मंजर आलम, विनोद ढाका, एसटीएस विनोद टुडू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o3lb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *