डुमरी I एसडीएम प्रेमलता मुर्मू के नेतृत्व में शुक्रवार को डुमरी चौक से बस स्टैंड तक फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया।अभियान में सीओ डुमरी धनंजय गुप्ता एवं डुमरी पुलिस शामिल थे।फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त करने की पूरी कार्रवाई में एसडीएम उपस्थित रहीं व फुटपाथ को अतिक्रमण करने वाले को दुबारा किसी भी कीमत पर अतिक्रमण नहीं करने का सख्त निर्देश देते हुए पुनः अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की बात कही।वहीं वन प्रक्षेत्र कार्यालय के पहले बने सर्वे नाला को बंद करने की हो तैयारी पर एसडीएम ने उपस्थित राजस्व कर्मचारी को नाला को किसी भी कीमत पर अतिक्रमण नहीं होने पाये,इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।इधर एसडीएम ने कहा कि देखा जा रहा है कि उक्त रोड में लगातार दुर्घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।कुछ लोग रोड के फुटपाथ पर दुकान लगाए हुए बैठे रहते है एवं पूरे फुटपाथ को अतिक्रमण किए हुए रहते हैं जिस कारण पैदल चलने वाले राहगिरों को विवश होकर रोड में चलना पड़ता है जिससे दुर्घटनाएं होने की संभावना बढ़ जाती है।कहा कि वनांचल चौक से इसरीबाजार तक बने फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा साथ ही फुटपाथ पर लोगों द्वारा रखे गये छरी,बालू,ईंट,करकेट आदि अन्य सामग्रियों को हटाने का सख्त निर्देश दिया गया है,नहीं हटाने पर जो भी व्यक्ति इसके लिए जिम्मेवार होगा उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम ने डुमरी व निमियाघाट पुलिस से भी कहा है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं हो साथ ही सड़क पर बेतरतीब तरीके से विशेष करके स्कूल के समय व शाम के समय बाइक खड़ा नहीं रहे, इसका ध्यान रखें।कहा कि चौक चौराहों या सड़क पर जो भी लोग अतिक्रमण किए हुए हैं,सबको हटाया जा रहा है और लगातार यह अभियान चलता रहेगा।
एसडीएम ने चलाया फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त अभियान
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o4sn