जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिर्फ मिला है भाषण और आश्वासन
क्षेत्र की जनता भी इस बार आश्वासन ही देने वाली है
देवघर i मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जयपुर मोड़ से बिहार सीमा को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर अवस्था में अपने जीर्णोद्धार का बाट जोह रहा है।लोगों की मानें तो पिछले 35 वर्षों से इस सड़क में किसी प्रकार की कोई रिपेयरिंग का काम भी नहीं करवाया गया है।इस रोड को बनवाने के लिए विधायक,सांसद मंत्री द्वारा दर्जनों बार आश्वासन दिया जा चुका हैं पर इसे बनवाना तो बहुत दूर की बात है इसको आज तक किसी ने रिपेयरिंग तक नहीं करवाया है।बताते चलें इसी रोड के बगल में रविंद्र नाथ टैगोर कृषि कॉलेज है जहां पर बड़े-बड़े अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है फिर भी किसी ने इस सड़क की मरम्मत के लिए गंभीरता से ध्यान नहीं दिया है।वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो विधायक से बात करने पर उन्होंने इसका टेंडर हो गया है,पास हो गया है इत्यादि बात कह कर टाल देते हैं,यही आश्वासन सुनते सुनते कितनी सरकार बन चुका और कई बार इसका शिलान्यास भी हो चुका है।इस रोड के मरम्मत या निर्माण में क्या विडंबना है आम जनमानस के समझ से परे है।फिर चुनाव आ रहा है शायद रोड तो नहीं लेकिन आश्वासन जरूर मिल जाएगा?इसी इंतजार में इस क्षेत्र की जनता आस लगाए हुए हैं अगर चुनाव के पहले यह रोड नहीं बन जाता है तो ग्रामीणों का कहना है जनप्रतिनिधि को इस क्षेत्र से मदद मिलने वाला नहीं है और जनता भी इस बार आश्वासन ही देगी।