शिक्षा मंत्री के निधन पर जामा झामुमो प्रखंड कमिटी द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु किया 02 मिनट का मौन धारण

8

जामा I जामा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड सरकार के मंत्री जगन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त होने के बाद पूरे राज्य में शोक का माहौल है। जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को जामा प्रखंड झामुमो प्रखंड कमिटी द्वारा शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 02 मिनट का मौन धारण किया। इस क्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन एवं युवा नेता गौतम यादव ने कहा कि दिवंगत मंत्री ने राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। इसके लिए वह सदैव हमारी यादों में बने रहेंगे एवं भगवान उनकी आत्मा को शांति दे तथा उनके परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति दे। मौके पर रखिशल मुर्मू, उमाशंकर यादव, बुलेश यादव, उदयकांत यादव, चंपा देवी, चंद्रकांत मंडल, प्रदीप राउत, उनेशवर राउत, मतियस मुर्मू , शेरा, अशोक कुमार सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o97r

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *