बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह निवासी अर्जुन दास के 21 वर्षीय पुत्र मंटू दास ने अपने घर से महज कुछ ही दूरी पर कटहल के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी ।घटना मंगलवार देर रात की है बताया जाता है कि मंटू दास पश्चिम बंगाल कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था होली त्यौहार में वह अपने घर आया था । बीते मंगलवार को अपने दोस्त मित्रों के साथ मिलने जुलने का काम किया वही अपने परिजनों से मामूली विवाद को लेकर मंगलवार देर रात को अपनी इहलीला समाप्त कर ली। हालांकि घटना कैसे घटी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।इधर घटना की भनक परिजनों को तब हुई जब वह देर रात तक अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हो गई। खोजबीन करने लगे। अंततः बुधवार अहले सुबह को पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव मिला ।देखते ही परिजनों में चित्कार मच गई ।वही हो हल्ला के साथ बेंगाबाद प्रशासन को सूचना दी गई ।सूचना मिलते ही बेंगाबाद प्रशासन पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया ।जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित होने की बात बताई जा रही है इधर इस मामले में थाना प्रभारी शशी कुमार सिंह ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात मामले की खुलासा होगी वही आवेदन प्राप्त के साथ ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर इस घटना के होने से पतरोडीह गांव में होली का माहौल फीका पड़ गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/oa2d