बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शनी में बनाये एक से बढ़कर एक मॉडल

29_modal

दुमका। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डायट ,दुमका में स्कूली बच्चों के लिए जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी प्रखंड से लगभग 200 छात्र-छात्राओं औरं 50 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। दो वर्गों में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जूनियर ग्रुप में क्लास 6-8 के छात्र शामिल थे। जिन्होंने ज्वालामुखी और भूकंप के मॉडल एवं प्रस्तुति दिया। वायु प्रदूषण ,तकनीकी एवं खिलौना पर मॉडल तैयार किया। सीनियर ग्रुप में वर्ग 9-12 तक के बच्चों के लिए था, जिसके विषय थे रोबोटिक एवं ऑटोमेशन, युद्ध का पर्यावरण पर असर, इलेक्ट्रॉनिक गजट प्रबंधन।  प्रशिक्षु आईएएस प्रांजल ढांडा ने सभी मॉडल को ध्यान पूर्वक देखा तथा सभी बाल वैज्ञानिकों से प्रश्न किया और खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन अवर प्रमंडल शिक्षा पदाधिकारी कुमार हर्ष ने किया। मंच संचालन डायट संकाय सदस्य प्रियंकर परमेश ने किया। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/oaer

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *