JSLPS के कर्मियों ने मंत्री हफीजुल हसन को सौंपा 5 सूत्री ज्ञापन

मधुपुर  I  झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ ने रविवार को झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक, कल्याण, खेलकूद, कला- संस्कृति, पर्यटन विभाग के मंत्री हफिजूल हसन के मधुपुर स्थित आवास में 5 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जापान के माध्यम से उन्होंने मांग किया है कि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा प्राप्त आदेश एवं जे एस एल पी एस के नियमावली में जिक्र महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी की जाए और इसे लागू की जाए । पूर्व वर्षों की भांति दी जाने वाली मेडिक्लेम पॉलिसी को भी इस वर्ष लागू किया जाए। साथ ही देवघर जिला में विभाग के वरीय पदाधिकारी के द्वारा झारखंड के मूल निवासियों को बिना वजह प्रताड़ित किया जाता है। कई कर्मियों को बगैर कारण पृच्छा के निलंबित कर दिया गया है। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने संबंधित विभाग के अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उनके क्षेत्र के किसी भी कर्मियों के साथ अन्याय वे बर्दाश्त नहीं करेंगे।  वही इस संबंध में मंत्री हफिजुल हसन ने कहा कि जे एस एल पी एस के द्वारा दिए गए ज्ञापन के माध्यम से उनकी मांगों को पर विचार किया जाएगा और सरकार द्वारा पूर्ण कराने की कोशिश की जाएगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/oayv

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *