स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिख किया लंबित वेतन भुगतान की मांग 

IMG-20221123-WA0029
देवघर। स्वास्थ्य विभाग के 2211 शीर्ष के दर्जनों कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिख 2211 शीर्ष के कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान करते हुए इस शीर्ष में कार्यरत कर्मचारियों को 2210 शीर्ष में मर्ज करने के संबंध में आवेदन दिया गया है! 
पत्र में कहा गया है कि सिविल सर्जन देवघर के पत्रांक 02,दिनांक 11/10 /14 के द्वारा इनकी नियमित नियुक्ति की गई, फरवरी 2018 तक इन्हें परिवार कल्याण ( 2211 शीर्ष)से राज्य सरकार के द्वारा वेतन भुगतान किया जाता रहा, वर्ष 2018 में परिवार कल्याण ( 2211 )को समाप्त कर राज्य सरकार के द्वारा सिर्फ 2210 शीर्ष (गैर योजना मद) को रखा गया लेकिन परिवार कल्याण( 2211 शीर्ष) के कर्मचारियों का वेतन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के रहमो करम पर छोड़ दिया गया, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से अनुदान मिलने के बाद इन्हें भुगतान किया जाता है जिस कारण प्रतिवर्ष 8-9 महीने पर लगातार संघर्ष के बाद वेतन भुगतान किया जाता है वही इनके साथ एक ही पत्र पर नियमित हुए दर्जनों कर्मचारियों को 2210 शीर्ष से ससमय वेतन भुगतान सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है जब हम राज्य सरकार के कर्मचारी हैं तो फिर एनएचएम के अनुदान के आधार पर हमें वेतन क्यों दिया जाता है। अंत में 2211 शीर्ष के सभी कर्मचारियों को 2210 शीर्ष मे समायोजित करने की मांग की गई है, जल्द 2210 शीर्ष में समायोजित नहीं होने पर न्यायालय की शरण में जाने की बात कही गई है।पत्र में आभा कुमारी, इंदु कुमारी, कंचन कुमारी, कविता कुमारी, गीता मरांडी, मंजू कुमारी, मीना कुमारी, विद्यापति, केनेडी प्रतिमा घोष, अनामिका सिंहा, सविता कुमारी, उषा शर्मा, किरण कुमारी, सुनीता कुमारी, डोली कुमारी, उषा सिन्हा, पूनम मेहरा, मुन्नी कुमारी, पिंकी कुमारी, अनिता कुमारी, पूनम कुमारी, रूबी कुमारी,, रेखा चौधरी, बबीता कुमारी, धर्मशिला कुमारी विष्णु कुंवर रानी कुमारी रमोला मुर्मू मंजू रावत इत्यादि के हस्ताक्षर हैं!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/od95

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *