संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I मसलिया प्रखंड के धोबनाहरिणबहाल पंंचायत निवासी दुलाल हांसदा ( उम्र 42 वर्ष ) लंंबे समय से पेट दर्द बीमारी से पीड़ित हैं। परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक से इलाज तो कराया था। लेकिन दुलाल हांंसदा का पेट दर्द नहीं ठीक हुआ। गरीबी के कारण इलाज कराने बाहर नहीं ले जा सके। बसंंत सोरेन सेना के युवा कार्यकर्ता धमेंद्र बेसरा की पहल पर शुक्रवार को 108 एंबुलेंस बुलाकर बेहतर इलाज के लिए दुलाल हांंसदा को फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजा है। दुलाल हांंसदा के परिजनों को पेट दर्द बीमारी ठीक होने की उम्मीद जगी है।