पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के धोपहाड़ी गांव में गुरुवार को मच्छरों से बचाव के लिए मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया। लगभग 500 लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण हुआ। इस मौके पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी भीबीडी डॉ. अनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. मंटू टेकरीवाल, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एहतेशामुद्दीन एवं लिट्टीपाड़ा चिकित्सा प्रभारी विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीणों को मच्छरों के काटने से संभावित बीमारियों की जानकारी दी गई। कालाजार एवं मलेरिया बीमारियों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने लोगों को बचाव का उपाय भी बताया। वहीं मच्छरदानी का नियमित रूप से |इस्तेमाल करने का भी अनुरोध किया ।