व्यवसाई के बीमार पत्नी के इलाज के लिए बिधायक ने दिए रु 50 हजार का आर्थिक सहयोग

4

बोकारो थर्मल। गोविंदपुर सी पंचायत के लेबर क्वाटर निवासी व्यवसाई राजेन्द्र प्रसाद की बीमार पत्नी सुमन देवी के इलाज के लिए बेरमो बिधायक कुमार जय मंगल सिंह ने पचास हजार रु का आर्थिक सहयोग दिए। आर्थिक संकट से गुजर रहे राजेंद्र प्रसाद की पत्नी पिछले कई महीनों से लिवर की गंभीर बीमारी से ग्रसित है और ईलाजरत है। गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया बबलू सिंह के पहल पर बेरमो विधायक जय मंगल सिंह (अनूप सिंह) ने गंभीरता से लेते हुवे मुख्य मंत्री राहत कोष से आर्थिक सहयोग के रूप में 50 हजार रु का चेक व्यवसाई राजेंद्र प्रसाद को  दिए। इस अवसर पर मुखिया बबलू सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/okh2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *