गिरिडीह। गिरिडीह में तिसरी थाना क्षेत्र के भंडारी गांव में रविवार को तालाब में नहाने गई चार बच्चियां डूब गई।जिसमें से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों को मुश्किल से बचाया गया। वक्त रहते गांव के लोग तीनों बच्चियों को बाहर निकालने में सफल रहे। हालांकि मृत बच्ची सोनम को लेकर उसके परिजन 65 किलोमीटर दूर गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन बच्ची को बचाया नही जा सका। सदर अस्पताल में सोनम को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से मर्माहत परिजन बच्ची को पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने घर ले गए। मृत बच्ची रामबिलास शर्मा की बेटी थी। मिली जानकारी के अनुसार भंडारी गांव के चार बच्चे शौच और नहाने के लिए गांव के तालाब गए थे। नहाने के क्रम में कुछ मवेशी भी उसी तालाब में पानी पीने के लिए आ गए। वहीं चारो बच्चों ने मवेशियों के पूछ पकड़ कर तालाब के इस पार से उस पार जाने का प्रयास किया। इसी क्रम में चारो जब गहरे पानी में गए, तो डूबने लगे। डूबने के दौरान बच्चो ने मदद के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर तालाब के समीप पहले से नहा रहे लोग बच्चों को बचाने के लिए भी दौड़े और काफी प्रयास के बाद तीन बच्चों को निकाल लिया। इसी बीच ग्रामीणों को तीनों बच्चियों ने जानकारी दिया कि सोनम तालाब के भीतर ही है। काफी देर बाद सोनम को भी तालाब से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत खराब हो चुकी थी। परिजन उसे लेकर तिसरी स्वास्थ केंद्र पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही सोनम की मौत हो चुकी थी।
तालाब में डूबे चार बच्चे, एक की मौत
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/op1g