पाकुड़। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में सोमवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक का संचालन उपाध्यक्ष रुहूल अमीन ने किया । बैठक का मुख्य उद्देश्य 2 फरवरी झारखंड स्थापना दिवस मनाने को लेकर किया गया ।वही प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जोर सोर से 44 वां झामुमो स्थापना दिवस दुमका में मनाया जायेगा । प्रखंड कमिटी की भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। हर साल महेशपुर प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में गाड़ी का काफिला बनाकर महेशपुर से दुमका की ओर स्थापना दिवस पर प्रस्थान करते है। सभी पंचायत से हजारों की संख्या में लोग दुमका गांधी मैदान जाते है। इसकी तयारी अभी से शुरू कर दी गई है । सभी पंचायत से अधिक से अधिक कार्यकर्ता अपने अपने नेताओं के साथ में गांधी मैदान में चलेंगे और वहां पर जाकर गुरुजी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे । मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,सचिव माइकल मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद, उपाध्यक्ष नसीम अहमद, उपाध्यक्ष बुदल यादव,जेम्स सुशील हेंब्रम,जिप सदस्य समसुन मुर्मू,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,मुन्ना प्यारेलाल, मुताहर शेख,गाजी मंडल, अरशद मंडल, पोल्टू मंडल, सुनील सहा,केताबुल शेख,एनामुल हक, सेंटू शेख,फुल्टन शेख,रब्बेकूल शेख, उजीर शेख,सपाटुल शेख, अब्दुल मालेक, बोकूल शेख, साहेब शेख, कालिदास सोरेन, टाउसिफ शेख, बेलाल शेख सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/oqac