विभिन्न संस्थाओं को सीएम रैली में आने का दिया गया निमंत्रण
देवघर। 16 तारीख को देवघर में होने वाले खतियानी जोहार यात्रा को लेकर आज विभिन्न स्थानों से निकलने वाली रैलियों का निरीक्षण किया। इस क्रम में हार्डवेयर मार्बल एवं टाइल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के माध्यम से सभी को रैली में आने के लिए आमंत्रित किया। सभी ने सहर्ष स्वीकार कर सीएम के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश राय ने कहा कि हम सभी एसोसिएशन के लोग मुख्यमंत्री को सुनने आर मित्रा स्कूल में जरूर जाएंगे। कल चेंबर ऑफ कॉमर्स संथाल परगना के सभी साथियों से रैली में आने का न्योता दिया। चेंबर अध्यक्ष आलोक मलिक जी ने आमंत्रण को स्वीकार कर मुख्यमंत्री के प्रति आस्था जताई। उन्होंने कहा कि हम लोग भी विभिन्न समस्याओं को लेकर मनी मुख्यमंत्री जी से मिलेंगे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सभी सदस्य मौजूद थे। देवघर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी सदस्यों से मैदान में आने एवं भाषण सुनने का अनुरोध किया।केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह ने कहा कि हम सभी देवघर वासियों का सम्मान करते हैं एवं मुख्यमंत्री द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को करने के लिए आभार व्यक्त करेंगे। मौके पर अंग्रेज दास एवं श्यामा कान्हा जी मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ot49