दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर के दूसरे दिन 119 को दिया गया दिव्यांग प्रमाण 

IMG-20221205-WA0010
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार सदर अस्पताल देवघर परिसर में दिनांक 10.10.22 से 15.10.22 तक आयोजित दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड में प्राप्त आवेदनों से संबंधित दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रामण पत्रों का विरतण इण्डोर स्टेडियम देवघर में दिनांक 03.12.22 से 05.12.22 तक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज दूसरे दिन कुल 119 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जिनमे ऑर्थो 55, ईएनटी 24, मानसिक 11, आंख 29 शामिल हैं।
इसके अलावे संबंधित दिव्यांग जनों व उनके परिजन उक्त तिथि में पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक दिव्यांगजन का फोटो पहचान पत्र एवं आधार कार्ड लेकर अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त करेगें। इसके अलावे वैसे दिव्यांग जन जिनका किसी कारणवश दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। वो हर महिने के 21 तारीख को न्यू सदर अस्पताल में आयोजित होने वाले शिविर में जाकर अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करा सकते हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/owo6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *