जेपीएससी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

 

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की नवनियुक्त अध्यक्ष मेरी नीलिमा केरकेट्टा ने शिष्टाचार मुलाकात की। नव नियुक्त जेपीएससी अध्यक्ष ने आयोग द्वारा ली जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन की चल रही तैयारियों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिक्त पदों पर नियुक्ति सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।  आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ विभिन्न पदों के लिए ली जाने वाली परीक्षाओं की प्रक्रिया ससमय पूरा करे। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/oyrb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *