
शहर के नया पाड़ा मोहल्ले में हथियार स लैस चोरों के गिरोह के आातंक से लोगों डरे हुए है। मोहल्ले के घरों में लोग रात भर जाग रहे है और सड़कों पर युवाओ ंने पहरा देना शुरू कर दिया है। युवाओं की टोली रातभर अलग अलग टीम बनाकर पहरेदारी लगे हुए है हथियार से लैस चोरों के गिरोह को दबोचने के लिये जिले में एसआइटी का गठन किया गया है और पुलिस की टीम भी छापेमारी कर रही है। दूसरी ओर बिजली विभाग भी चोरों को काफी मदद कर रहा है दुमका के घंटो बिजली कटने से नया पाड़ा मोहल्ले के युवकों को पहरे दारी करने में परेशानी हो रही है। दुमकवासी एक तरफ चोरों से सहमी हुई है तो दूसरी तरफ बिजली विभाग की कार्यशैली से परेशान है। इस मामले में एसआइटी का भी गठन किया गया है लेकिन अब तक एसआइटी के हाथ भी चोरों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं लगा है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/p0k9