हजारीबाग/ हजारीबाग उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक हज़ारीबाग़ द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाने हेतु दिये गये निर्देश पर जिला खनन टास्क फ़ोर्स के साथ सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा सघन छापेमारी की गई। कार्रवाई की विवरणी निम्न प्रकार हैः-
ईचाक थाना अन्तर्गत 02 क्रसर सील कर 04 क्रसर संचालको पर प्राथमिकी,पेलावल ओ0पी0 अन्तर्गत 03 क्रसर को सील कर 04 लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
केरेडारी अंचल मे 03 बालू लदा ट्रैक्टर जप्त,
सहायक समाहर्ता सह अंचल अधिकारी ईचाक एवं थाना प्रभारी द्वारा 02 अवैध क्रसरो को चिन्हित कर 01 चिप्स लदा ट्रैक्टर जप्त।
बरही अंचल मे 02 गिट्टी लदा वाहन जप्त,
टाटीझरीया अंचल मे 01 बालू लदा ट्रैक्टर जप्त,दारू अंचल मे 02 बालू लदा ट्रैक्टर जप्त,कटकमदाग अंचल मे 02 बालू लोड ट्रैक्टर जप्त,विष्णुगढ अंचल 04 बालू लदा ट्रैक्टर जप्त,सदर अंचल मे 01 ट्रैक्टर बालू एवं 02 ट्रैक्टर चिप्स जप्त,
चुरचू अंचल मे 01 हाईवा चिप्स, 12 टन 300 किलो कोयला, एक मोटरसाइकिल जप्त,बड़कागांव अंचल मे 02 ट्रैक्टर जप्त
सहित कुल मिलाकर कुल 22 वाहनो को जप्त किया गया है। इन मामलो मे कुल 4 प्राथमिकी दर्ज किया गया है।जिला स्तर पर जिला खनन पदाधिकारी अजित कुमार एवं ईचाक अंचल स्तर पर छापेमारी अभियान का नेतृत्व सहायक समाहर्ता श्रीमती शताब्दी मजूमदार के द्वारा किया जा रहा था। छापेमारी दल मे खान निरीक्षक सुनिल कुमार, कारख़ाना निरीक्षक अविनाश तिर्की, प्रदुषण विभाग से अभिनव सिन्हा सहित सभी अंचल के अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।