दुमका युवा राजद का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अली एवं जिला महासचिव काशिफ ने राँची स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान और युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव से मुलाकात की। दुमका में युवा राजद को मजबूती प्रदान करने और राजद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राजद के जनाधार को दुमका में बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस मुलाकात में राजद के वरिष्ठ नेताओं ने युवा राजद के प्रतिनिधिमंडल को ये आश्वासन दिया कि आने वाले समय में पार्टी द्वारा विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा तथा दुमका में राजद को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।