देवघर एसपी ने किया  ई-बीट पेट्रोलिंग मॉनिटरिंग सिस्टम का किया शुभारंभ 

देवघर। अब महानगर की तर्ज पर झारखंड के देवघर पुलिस भी हाईटेक हो रही है। इसी के तहत आज देवघर के टावर चौक पर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने ई-बीट पेट्रोलिंग मॉनिटरिंग का शुभारंभ किया। मौके पर 
एसपी ने बताया कि इस पेट्रोलिंग द्वारा खासकर असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर विशेष पैनी नजर रखी जाएगी। अगर इस पेट्रोलिंग के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी के प्रति कोताही बरतेंगे तो उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि देवघर में इस तरह की नई व्यवस्था लागू होने से क्राइम में कंट्रोल आएगा। इस संबंध में सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि देवघर के द्वारा विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु एवं पुलिस पेट्रोलिंग सभी जगह जाएं। इसको सुनिश्चित करने तथा ऑनलाइन निगरानी रखने हेतु ई-बीट पेट्रोलिंग मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है। जिसके तहत शहर के कुल 66 जगहों को चिन्हित कर उक्त जगह के अनुसार क्यू.आर. कोड लगाए गए हैं। जिससे जो भी पेट्रोलिंग टीम वहां जायेगी वह उक्त स्थान पर लगे क्यू. आर. कोड को स्कैन करेंगे जिससे पेट्रोलिंग टीम के उक्त स्थान पर पहुंचने तथा वहां से प्रस्थान करने के समय का पता चल सकेगा। इससे बहुत सारे फायदे होंगे। जैसे पुलिस का मोमेंट रेगुलर होगा, सुनिश्चित स्थानों पर पेट्रोलिंग पहुंचेंगे ऐसे स्थानों पर जहां महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती है उन स्थानों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। असामाजिक तत्वों की बैठकी समाप्त की जा सकेगी आदि। साथ ही पुलिस अधीक्षक के द्वारा महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए झारखंड पुलिस की शक्ति एप को भी डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। इस अवसर पर कई डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजू
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/p5ay

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *