देवघर। साहब पोखरा के समीप एक बाइक पर सवार तीन लड़को द्वारा एक लड़की के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार होने का मामला प्रकाश मे आया हैं। इसे लेकर जसीडीह के रामचन्दरपुर मोहल्ले की रहने वाली खुशबु कुमारी ने इस बावत एक नामजद सहित तीन युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ करायी। प्राथमिकी के अनुसार वे कोचिंग पढ़ कर लौट रही थी तभी साहेब पोखरा के नजदीक एक बाइक पर सवार तीन लडके जिसमें एक को पहचान लीं जिसका नाम विवेक कुमार हैं जो वरनवाल धर्मशाला के नजदीक का रहनेवाला हैं और वह टावर चौक पर चाय का दुकान चलाता हैं फोन करने पर बताया की मोबाइल लौटा देंगे लेकिन किसी को नहीं बताना तब उसने मामले की लिखित शिकायत नगर थाना मे दर्ज़ कराई। नगर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।