कंप्यूटर ऑपरेटर की संदेहास्पद स्थिति में मौत

हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

IMG-20230224-WA0056
देवघर। हिंदी विद्यापीठ में कंप्यूटर ऑपरेटर आशुतोष भारती के रस्सी के फंदे से लटका हुआ उसके कार्यालय में मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आशुतोष भारती विद्यापीठ में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करते थे। जब कंप्यूटर रूम में गया तो आशुतोष भारती रस्सी से लटका हुआ था और दोनों हाथ रस्सी से बंधा हुआ था। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला लेकिन क्या सोसाइड नोट में क्या लिखा हुआ था पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि अभी जांच पड़ताल किया जा रहा है और फॉरेंसिक जांच होने के बाद ही पता चल पाएगा की यह हत्या है या सुसाइड।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/p5sr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *