मेहरमा। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की शाम एक युवक ने घरेलू विवाद में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम प्रणव कुमार (22) था, जो मेहरमा का निवासी था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पति- पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। उसी दौरान युवक ने आक्रोश में आकर रस्सी के फंदे से घर में आत्महत्या कर लिया। वहीं परिजनों को जानकारी मिलते ही इसकी सूचना मेहरमा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।