टाटीझरिया(हजारीबाग) I पिछले चार दिनों से रुक -रुक कर हो रही वर्षा से जन -जीवन अस्त -व्यस्त हो गया है। बक्से में बंद कर रखे गए गर्म कपड़े लोग निकालने को विवश हुए। चौक -चौराहों पर पानी का जमाव हो गया,सड़कें बदहाल हो गई,जलाशयों के जलस्तर में थोड़ा बढ़ोतरी भी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी सड़कों का कीचड़ में तब्दील होने से है। कोनार डैम से हजारीबाग तक जाने वाली पाइप बिछाने के लिए टाटीझरिया ब्लॉक रोड में एक माह पूर्व गड्ढे किए गए थे,जिसमें पाइप बिछाया गया और ऊपर से मिट्टी डाल दी गई। इस बार हुई वर्षा से वह सड़क कीचड़मय हो गया है।जहां -तहां जलजमाव हो गया है,जिससे सड़क पर फिसलन भी हो गया है। प्रखंड कार्यालय जाने वाले लोगों को और स्कूल जानेवाले बच्चों को इससे काफी परेशानी हो रही है। पाइप बिछाने का काम एल एंड टी कंपनी द्वारा करवाया जा रहा था। उसके साईट प्रभारी अभिमन्यु सोनी से पूछने पर बताया कि वे पाइप बिछाने और सड़क बनवाने का प्रभारी नहीं हैं। हालांकि उन्होंने परेशानियों को समझा और बताया कि संभवतः मौसम साफ होते ही सड़क निर्माण करा दिया जाएगा,थोड़ी दूर तक सड़क बना भी दी गई है।चाहे परिस्थिति जो हो ,फिलहाल आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चार दिनों की भयंकर वर्षा से ब्लॉक रोड हुआ कीचड़मय
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/p7o8